भारत का लोकतंत्र खतरे में आ चुका है : पटेल

आरएन सिंह बिसवां(सीतापुर)। भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में भारत का लोकतंत्र खतरे में आ चुका है। भाजपा द्वारा पत्रकारों पर दमनकारी रवैया अपना कर उन्हें सच बात न लिखने के लिए मजबूर किया जाता है। ऐसा न करने वाले मीडिया के साथियों पर फर्जी मुकदमा लिखवाने का काम किया जा रहा है। जो देश के इतिहास में काले पन्ने के रूप में जाना जाएगा। यह बात सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बिसवां में किसान, मजदूर, व नौजवान पटेल यात्रा के दौरान आयोजित जन सभा मे कही। उन्होंने कहा प्रदेश में जंगल राज है। मंहगाई चरमसीमा पर है। उधोग धंधे बन्द होते जा रहे है। देश का नौजवान बेरोजगारी तथा भुखमरी के कगार पर है। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया कि आने वाले चुनाव से पूर्व मतदाता सूचियों के संसोधन तथा वोट बढ़ाने के साथ ही बुजुर्ग मतदाताओं के डाक बैलेट पेपर पर गम्भीरता से लगें। जिससे 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाई जा सके। इस अवसर पर सपा के पूर्व प्रत्याशी अफजाल कौसर, विधायक नरेन्द्र वर्मा, शमीम कौसर, छत्रपाल यादव , चित्रकेश यादव सहित तमाम लोगों ने स्वागत किया। साथ ही विभिन्न समुदाय की ओर से उन्हें स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व बजाज शो रूम में अध्यक्ष महोदय का स्वागत अफजाल कौसर, अनिल मिश्रा, अबरार एडवोकेट व उमर अंसारी एडवोकेट सहित तमाम लोगों ने किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.