भाजपा की अल्पसंख्यक जनजागृति यात्रा कल

सीके सिंह(रूपम) सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सीतापुर इंजी0 समीर अहसन रिजवी की अध्यक्षता में एक विशाल अल्पसंख्यक जन जागरूक यात्रा का आयोजन शनिवार को प्रातः साढ़े आठ बजे इटौंजा टोल प्लाजा से आरंभ की जाएगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनपद के अल्पसंख्यक मतों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ना है। यात्रा टोल प्लाजा इटौंजा से आरंभ होकर अटरिया , सिधौली, महमूदाबाद, बिसवा, रेउसा ,तंबौर ,लहरपुर, हरगांव हैदरपुर, सहादत नगर, काजी कमालपुर, मन्नी चौराहा ,खैराबाद होते हुए जिला भाजपा कार्यालय पर संपन्न होगी। अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्रीय व जिले के पदाधिकारी भाग लेंगे। जिसमें मुख्यता निवर्तमान राष्ट्रीय मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा व निदेशक उत्तर प्रदेश वक्फ़ विकास निगम लखनऊ शफाअत हुसैन, क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा अवध क्षेत्र नीरज वर्मा, प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा दानिश आजाद, प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा मोहम्मद जीशान खान, सांसद राजेश वर्मा, सांसद रेखा वर्मा, विधायक महेंद्र वर्मा, ज्ञान तिवारी, सुनील वर्मा, सुरेश राही, शशांक त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अवध क्षेत्र मोहम्मद नईम व अवध क्षेत्र के पदाधिकारी यात्रा में शामिल रहेंगे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.