दिनचर्या ठीक रखकर हृदय रोग से बचा जा सकता है : डॉ मनीष

सीके सिंह(रूपम) सीतापुर। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ऐलिया के तत्वावधान में सेवाश्रम इंटर कॉलेज काजीकमालपुर में स्वास्थ्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के उपस्थित छात्र-छात्राओं को अधीक्षक डॉ0 मनीष गुप्ता द्वारा जागरूक करते हुए बताया गया कि हृदय से सम्बंधित बीमारियां दुनिया मे लोगों की मृत्यु का एक बड़ा कारण हैं। जो कि हमारी जीवनशैली से सम्बंधित होती हैं। यदि हम अपनी दिनचर्या ठीक रखें, तो इस बीमारी को रोका जा सकता है। सीएचसी के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर आदित्य भारती ने छात्र-छात्राओं को जागरूकता का संदेश देते हुए अवगत कराया कि एक अध्ययन के अनुसार ये पाया गया है कि किशोर-किशोरियों में हृदय रोग व अन्य गैर संचारी रोगों से सम्बंधित जोखिमों में वृद्धि पाई गई है। इसलिए किशोरावस्था से ही अपने संतुलित खान-पान व नियमित व्यायाम के द्वारा भी अपने हृदय को स्वस्थ रख सकते हैं। सीएचसी ऐलिया की टीम द्वारा बच्चों के लिए एक क्विज प्रतियोगिता भी कराई गई। जिसमें विजयी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। साथ ही बच्चों को स्वस्थ हृदय की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर डॉ0 आलोक राव, डॉ0 महेश सोनी, प्रधानाचार्य कृष्ण किशोर शुक्ला, अर्श काउंसलर विंध्यवासिनी सिंह, अमर कृष्ण व विद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.