बाढ़ ने गांजरी इलाके में मचाई तबाही

आरएन सिंह बिसवां (सीतापुर)। बनबसा बैराज से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी से उफनाई घाघरा नदी ने रेउसा एवं रामपुर मथुरा क्षेत्र के इलाकों को रात्रि भर में ही अपने आगोश में ले लिया है। लोगो को संभालने का मौका भी नही मिल सका। सबसे खराब हालात अखरी, शंकरपुरवा, अंगरौरा, निरंजन पुरवा आदि गांवो के है जो पानी से डूब गए हैं। तेजी बढ़ रहे जलस्तर से लोग उनके स्थानों पर शरण ले रहे है। अखरी में रपटा पुल पर बाढ़ पानी का बहाव तेज होने से करीब छह परिवारों का संपर्क बाढ़ मुख्य मार्ग से टूट गया है।प्रशासन द्वारा अलर्ट करने से अभी भी लोग तटबंध पर पंहुच रहे हैं। अंगरौरा व अखरी आदि गांवों में तेज बहाव के कारण कटान भी तेजी से शुरू हो गई है।अचानक खराब हुए हालातो का जायजा लेने के लिए एडीएम तथा एडिशनल एसपी राजीव दीक्षित अखरी गांव पहुंचे। एडीएम ने ग्रामीणों सेअपने अपने घरों को छोड़कर ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा। वहीं अपने अधीनस्थों से बाढ़ व कटान से पीड़ित लोगों की हर संभव मदद करने के लिए निर्देशित किया।अपर जिलाधिकारी ने बताया कि लगातार पहाड़ी इलाकों में हो रही वर्षा के बैराजों मैं पानी भर गया है जोधीरे-धीरे करके नदियों में छोड़ा जा रहा है। आप लोग सतर्कता बनाए रखेंl इस मौके पर उप जिला अधिकारी महमूदाबाद व तहसीलदार, सीओ रविशंकर प्रसाद तथा प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ओझा सहित लेखपाल और कानूनगो मौजूद रहे। रेउसा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ित गांव का निरीक्षण उप जिलाधिकारी बिसवां अनुपम मिश्रा व तहसीलदार अविचल प्रताप सिंह ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा है की पानी के कटान व सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी से ध्यान दें। अधिकारियों ने बाढ़ क्षेत्र में किए गए कार्यों का भी निरीक्षण किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.