प्रबुद्धजनों की सोंच आने वाले समय मे देश व प्रदेश के भविष्य को तय करेगी : जितिन

आरएन सिंह बिसवां(सीतापुर)। आज प्रदेशों में चुनाव का समय है सभी प्रबुद्धजनों की सोच आने वाले समय में देश व प्रदेश का भविष्य तय करेगी। यह विचार प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने हरगोविंद वर्मा हाल बिसवां में प्रबुद्ध सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा इस बार प्रदेश में दो ही सोच के बीच चुनाव है जिसमे आप सभी को निर्णय लेना है। इस देश व प्रदेश की जनता का विश्वास जो भाजपा पार्टी में है वह कभी नहीं देखा गया। उन्होंने कहा कि मोदी जी देश के लिए नि:स्वार्थ कार्य कर रहे हैं और देश के लिए समर्पित हैं। इसलिए आज देश मे परिवर्तन आया है उन्होंने लोगों से अगले पांच वर्षों के लिए भी भाजपा सरकार लाने की अपील की। क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र सिंह यादव व अन्य पदाधिकारियों ने श्री प्रसाद का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचनलता पांडेय, राधेलाल शुक्ला, प्रभाकर शुक्ला, दिलीप जोशी, बिशुन कुमार अवस्थी, पंकज शुक्ला, राधेश्याम मिश्रा, कृष्णदत्त तिवारी सहित भारी संख्या में ब्रम्हाण समाज के लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन वृन्दारक नाथ मिश्रा ने किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.