ओबरा मण्डल में एनडीए की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव

ओबरा : बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (एनडीए) की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय पर आज ओबरा मण्डल में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। मण्डल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल की अध्यक्षता में सुभाष तिराहे पर भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें नगर, क्षेत्र, जिला एवं मण्डल के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी कर, ढोल बजाकर तथा मिष्ठान वितरण करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव–2027 में भी बिहार की तर्ज पर शानदार जीत दर्ज करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बृजेश पाण्डेय, उमेश सिंह पटेल, रमा शंकर द्विवेदी, सुखनन्दन चौरसिया, सतेन्द्र पाण्डेय, राजेश्वर प्रसाद, विशाल गुप्ता, मनोज सिंह, रविन्द्र गर्ग, मोहित पटेल, आलोक भाटिया, रामनिवास तोमर, धर्मेन्द्र सिंह, नन्हे निशांत कुशवाहा, रंजना सिंह, सतीश पाण्डेय, उमा शंकर जायसवाल, हेमलता, सुनीता पाण्डेय, विरेंद्र मित्तल, सीमा देवी, सुनील सिंह, सुशील कुशवाहा, शिशिर शर्मा, अनुज त्रिपाठी, सरिता सिंह, विकास सिंह, विरेंद्र यादव, नीलेश मिश्रा, आशीष तिवारी, रोहित यादव, सूर्याऊषा शर्मा, दिनेश पाठक, विजय पटेल, राजकुमार यादव, अविनाश कुशवाहा, रघुराज सिंह, डी.के. शर्मा, पुष्पा दूबे, राजाराम यादव, रोहित पटेल, कृष्ण कांत पाण्डेय, नारायण मण्डल, प्रतीक गुप्ता, विभाष घटक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : श्याम जी पाठक परसोई 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.