भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया।

सोनभद्र : ओबरा अस्थानिय नगर में ओबरा सोनभद्र हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 जुलाई2021 को भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस कार्यक्रम स्थानीय उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ कार्यालय से0 नंबर 8 ओबरा पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भारतीय मजदूर संघ की स्थापना शुन्य से सृष्टि रचना का संकल्प था इसकी स्थापना का उद्देश्य था।

मजदूर क्षेत्र में एक ऐसे श्रमिक संगठन का गठन करना जो मजदूरों का, मजदूरों द्वारा, मजदूरों के लिए सिद्धांत पर राष्ट्रहित !उद्योग हित!! व मजदूर हित !! के लिए कार्य करें हर प्रकार के बाहरी  प्रभाव सरकार और राजनीतिक दलों का प्रभाव व्यक्तिगत नेतागिरी व विदेशी विचारधारा के प्रभाव से मुक्त होकर राष्ट्र हित के अंतर्गत स्वतंत्र स्वायत्त रूप से संगठनात्मक तथा आंदोलनात्मक गतिविधियों का संचालन करें भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं तथा भारतीय अर्थ चिंतन भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार लेकर चले भारतीय मजदूर संघ वर्ग संघर्ष जैसे साम्यवादी विचार को नहीं मानता उसका मानना है कि सभी भारत माता के सपूत और संताने हैं वर्ग संघर्ष नहीं अपितु अन्याय शोषण आर्थिक व सामाजिक विषमता के विरुद्ध संघर्ष इसे मान्य है।

यह संघर्ष वादी अथवा सामान्य वादी ना होकर संघर्ष समन्वय छम है जहां संघर्ष की आवश्यकता होगी वहां संघर्ष जहां समन्वय की आवश्यकता होगी वहां समन्वय। नियोजक और सरकार यदि विरोध करें तो यह भी विरोध करेगा और अगर वह सहयोग करें तो यह भी सहयोग करेगा भारतीय मजदूर संघ ने इसके प्रति उत्तरीत सहयोग रेस्पॉन्सिव काेऑपरेशन का नाम दिया है और इसको वह सरकार को इसे अपनाने का आह्वान किया राष्ट्र का औद्योगिकरण उद्योगों श्रमिकी करण तथा श्रमिकों का राष्ट्रीयकरण इन 3 सूत्रों में भारतीय मजदूर संघ पूजी श्रम का मान कीमत दोनों एक समान देश के हित में करेंगे काम,काम के लेंगे पूरे दाम ,(बीएमएस की क्या पहचान )त्याग तपस्या और बलिदान‌ भारतीय मजदूर संघ का निर्माण शून्य से हुआ सब भारतीय मजदूर संघ के पास ना कोई यूनियन ना कोष ना कार्यालय ना ही कोई कार्य करता था और विरोधी संगठनों सरकार व सत्ता प्रतिष्ठानों द्वारा इस नवोदित संगठन को प्रारंभ में ही कुचल देने की घोषणा की गई थी।

इन सब के बावजूद 67 वर्ष की सफल शक्ति संगठन यात्रा के पश्चात भारतीय मजदूर संघ देश में कार्यरत सभी विरोधी संगठनों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान पर सबसे बड़ा केंद्रीय श्रमिक संगठन बन गया कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा एवं संचालन शाखा सचिव अंबुज कुमार ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शशिकांत श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री,उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ एवं अखिल भारतीय विद्युत महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,धुरंधर शर्मा प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ,श्रीकांत गुप्ता,कोषाध्यक्ष ने संबोधित किया एवं कार्यक्रम में  दीपू गोपीनाथन,श्रीकांत गुप्ता ,गौरी शंकर मंडल,दिनेश कुमार,चौरसिया, राजीव दुबे, सुनील पाल,अनमोल सिंह,बलवंत राय,गोपाल गिरी श्याम कुमार गुप्ता ,देवानंद ,आफताब, दिनेश सिंह ,ए एन राय ,अरुण भट्टाचार्य,अनूप विश्वकर्मा, इमाम अहमद, रितेश,रामप्रसाद  इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

 

रिपोर्टर : कुम्धज चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.