चीनी के ज़्यादा सेवन से शरीर पर दिखने लगते हैं ऐसे 8 लक्षण, तो हो जाएं सावधान!

चीनी का ज़्यादा सेवन करने से हमारे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। आज हम बता दें कि अगर आप भी मीठे खाने के शौकिन तो हो जाइयें सावधान। अगर आप ज़रूरत से ज़्यादा मीठा खाते हैं तो इससे शरीर को कई प्रकार के बीमारियों का सामना करना पड़ता है। हेल्दी रहने के लिए ज़रूरी है कि हम प्रोटीन, विटामिन्स, कार्ब्स, फैट और खनिज पदार्थ जैसे सभी पोषक तत्वों का सेवन करें। हालांकि, हमारे रोज़ के खाने में कुछ ऐसी चीज़ें हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचाती फिर भी हम चीनी का सेवन करते हैं। इनमें से एक है चीनी, जिसके बारे में आज हम बात करेंगे।

ज़्यादा मीठे या चीनी का सेवन कई तरह की बीमारियों को न्योता देता है। जिसमें वेट गेन होना, डायबिटीज़, दांतों में कैविटी और हाई बीपी शामिल है। यानी स्वस्थ्य रहने के लिए ज़रूरी है कि हम चीनी का कम से कम सेवन करें। तो आइए आज जानते हैं कि ज़्यादा चीनी खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है। ज़्यादा मीठा खाने से शरीर पर दिखने लगते हैं ये 8 बदलाव। 

एक्ने
ज़रूरत से ज़्यादा मीठे का सेवन करने से एंड्रोजन का अत्यधिक स्राव होने लगता है, जिससे एक्ने ट्रिगर हो सकता है।

कमज़ोरी
ज़्यादा चीनी या मीठा खाने से शरीर में ऊर्जा के स्तर को भी कम करता है, जिसकी वजह से आप कमज़ोरी और थकावट महसूस करने लगते हैं। 

हाई ब्लड प्रेशर
चीनी का बूरा असर ब्लड प्रेशर पर भी पड़ता है, जिससे हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या शुरू हो सकती है। ज़्यादातर चीनी युक्त चीज़ों में ज़रूरी पोषक तत्व नहीं होते।

वज़न बढ़ने लगता है
चॉकलेट, मिठाई या फिर सफेद चीनी ज़्यादा खाने से आपका वज़न तेज़ी से बढ़ने लगता है।

मूड स्विंग्स
डाइट में ज़रूरत से ज़्यादा चीनी से मूड पर अच्छा बूरा पड़ता है। इससे ज्यादातर आपको  चिड़चिड़ाहट महसूस होता हैं।

जोड़ों में दर्द होना
ऐसी कई रिसर्च हुई हैं, जिससे पता चलता है कि चीनी का ज़्यादा सेवन और रूमेटाइड अर्थराइटिस में संबंध है। यानी अगर आपकी डाइट में चीनी का अधिक सेवन शामिलल है, तो इससे आपकी हड्डियां भी प्रभावित हो सकती हैं।

नींद न आना
कमज़ोरी और चिड़चिड़ेपन की वजह से नींद भी प्रभावित होती है। मीठा ज़्यादा खाने से नींद पर बुरा असर पड़ता है।

पेट से जुड़ी समस्याएं
जो लोग पहले से आंत से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे हैं, जैसे आईबीएस या क्रोहन रोग, इनमें ज़्यादा चीनी का सेवन स्थिति को और बिगाड़ सकता है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.