20 नवम्बर को सरदार पटेल जयंती पर निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा — कादीपुर सभागार में हुई तैयारी बैठक, विधायक राजेश गौतम ने किया आह्वान*
सुलतानपुर : भारत के लौहपुरुष *सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती* के उपलक्ष्य में आगामी *20 नवम्बर 2025* को आयोजित होने वाली *भव्य तिरंगा यात्रा एवं पदयात्रा* को लेकर आज नगर पंचायत *कादीपुर सभागार* में भाजपा की एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता *भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी* ने की, जबकि संचालन *जिला महामंत्री एवं पिछड़ा आयोग सदस्य श्याम चौहान* ने किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक *राजेश गौतम, जिला उपाध्यक्ष **आनंद द्विवेदी, जिला महामंत्री **धर्मेंद्र सिंह बब्लू, भाजपा मंडल अध्यक्ष दोस्तपुर **श्रीमती विजयलक्ष्मी शुक्ला, **पूर्व मंडल अध्यक्ष दोस्तपुर श्री आशुतोष सिंह, **मंडल महामंत्री दुर्गा प्रसाद सिंह, **मंडल महामंत्री शिव पांडे* सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी *तिरंगा यात्रा को सफल, भव्य एवं ऐतिहासिक* बनाने हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। पदयात्रा के रूट निर्धारण, जनसंपर्क अभियान, प्रचार सामग्री और सोशल मीडिया प्रचार को लेकर जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
*विधायक राजेश गौतम* ने कहा
“सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो कार्य किया, वह हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। हमें उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लेना चाहिए।”
*भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी* ने कहा—
“यह तिरंगा यात्रा हमारे राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक बनेगी। हर कार्यकर्ता को इसमें पूरी निष्ठा और जोश के साथ भाग लेना चाहिए।”
जिलामहामंत्री श्याम चौहान* ने कहा
20 नवम्बर की यह यात्रा ऐतिहासिक होगी — इसमें युवा, महिला मोर्चा और समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।”
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि *‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत’* के सपने को साकार करने के लिए वे तन-मन-धन से कार्य करेंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित:
कादीपुर विधायक *राजेश गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष **सुशील त्रिपाठी, पिछड़ा आयोग सदस्य एवं जिला महामंत्री **श्याम चौहान, जिला उपाध्यक्ष **आनंद द्विवेदी, जिला महामंत्री **धर्मेंद्र बब्लू, भाजपा मंडल अध्यक्ष दोस्तपुर **श्रीमती विजयलक्ष्मी शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष दोस्तपुर **श्री आशुतोष सिंह, मंडल महामंत्री **दुर्गा प्रसाद सिंह* एवं *शिव पांडे*, सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी।
“एक भारत – श्रेष्ठ भारत” के संकल्प के साथ लौहपुरुष *सरदार वल्लभभाई पटेल* के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का दृढ़ निश्चय किया गया।
रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी


No Previous Comments found.