नेहरू जयंती पर कांग्रेसियों ने किया श्रद्धा-सुमन अर्पित, विचार गोष्ठी में गूंजे उनके योगदान
सुल्तानपुर : भारत रत्न एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा तथा अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने नेहरू के जीवन, चिंतन और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को विस्तृत रूप से याद किया। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि पंडित नेहरू ने भाषाओं, जातियों, धर्मों और रियासतों में विभाजित भारत को एक सूत्र में पिरोकर लोकतंत्र की मजबूत नींव स्थापित की। उन्होंने आईआईटी, विश्वविद्यालय, एम्स, राष्ट्रीय राजमार्ग, बड़े बांध, स्कूल, कॉलेज और एयरपोर्ट जैसे बुनियादी ढांचे की स्थापना कर देश को आधुनिक विकास की मजबूत दिशा दी। पीसीसी सदस्य हौसला भीम ने कहा कि बंटवारे के बाद के कठिन समय में नेहरू ने देश की बागडोर संभाली और कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने गांधी सागर बांध को नेहरू का प्रमुख योगदान बताया।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष शकील अंसारी, वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी, प्रमोद मिश्र, सुरेश चंद्र मिश्र, रणजीत सिंह सलूजा, हामिद रहनी, सलाउद्दीन हाशमी, देवेंद्र श्रीवास्तव, विजयपाल, ममनून आलम सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी


No Previous Comments found.