आगामी नवरात्रि और ईद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय थाने में पीस कमेटी की बैठक

सुल्तानपुर : आगामी नवरात्रि और ईद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने की।बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से त्योहारों के दौरान होने वाली व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब के साथ सभी त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाते हैं और किसी प्रकार की समस्या नहीं है।थानाध्यक्ष ने बताया कि 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्रि के दौरान सड़क किनारे मीट-मांस की दुकानें नहीं खुलेंगी।वहीं ईद का त्योहार चांद दिखने के आधार पर 20 या 21 मार्च को मनाया जाएगा।उन्होंने चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.