लम्भुआ की बहू रीना श्रीवास्तव ने TGT संस्कृत में पाई सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर
सुल्तानपुर : "सफलता उसी को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है... और जब हौसलों को सही मार्गदर्शन और जीवनसाथी का साथ मिल जाए, तो हर मंजिल आसान हो जाती है!"
लम्भुआ की बहू का कमाल / TGT संस्कृत में चयन
"सुलतानपुर जिले की लम्भुआ तहसील से एक बेहद गौरवान्वित करने वाली खबर सामने आई है। ग्राम जगन्नाथपुर की निवासी श्रीमती रीना श्रीवास्तव का चयन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित TGT परीक्षा में संस्कृत विषय पर हुआ है।"
"रीना श्रीवास्तव की यह सफलता केवल उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि इसके पीछे उनके पति—लम्भुआ के वरिष्ठ पत्रकार, हिंदुस्तान समाचार पत्र के प्रतिनिधि और जाने-माने अधिवक्ता विकास श्रीवास्तव का अटूट समर्पण और मार्गदर्शन भी रहा है।"
"कहा जाता है कि एक सफल इंसान के पीछे किसी का मजबूत साथ होता है। रीना श्रीवास्तव जी की इस यात्रा में उनके पति विकास श्रीवास्तव जी ने न सिर्फ हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया, बल्कि एक मजबूत स्तंभ बनकर उनकी पढ़ाई और तैयारी में बड़ा योगदान दिया। विकास श्रीवास्तव जी के मार्गदर्शन और परिवार के समर्थन के बल पर ही रीना जी ने इस कठिन परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है।"
'क्षेत्र में खुशी की लहर शुभकामनाओं का तांता'
"रीना श्रीवास्तव जी के चयन की खबर मिलते ही पूरे लम्भुआ क्षेत्र और जगन्नाथपुर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजनों, पत्रकारों, अधिवक्ताओं और शुभचिंतकों का घर पर तांता लगा हुआ है और लगातार बधाई संदेश दिए जा रहे हैं।"
"कठिन परिश्रम और जीवनसाथी के सच्चे सहयोग की यह मिसाल आज क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन चुकी है। हमारी पूरी टीम की तरफ से रीना श्रीवास्तव जी और वरिष्ठ पत्रकार विकास श्रीवास्तव जी को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं!"
संवाददाता : वाजिद हुसैन
No Previous Comments found.