कवियत्री डाली को भारत गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित

सुल्तानपुर : बल्दीराय तहसील क्षेत्र की कवयित्री अखिलेश तिवारी डॉली को भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। लखीमपुरखीरी की साहित्य संस्था अखिल विश्व काव्य रंगोली पत्रिका के संस्थापक  आशुकवि नीरज अवस्थी ने सम्मानित किया। संस्था के संस्थापक नीरज अवस्थी ने बताया कि हमारी संस्था हर वर्ष देश में उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु लोगों को सम्मानित करती है जिसमें अखिलेश तिवारी का भी नाम शामिल था। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के बिसुहिया जैसे छोटे से गांव से निकल कर अखिलेश तिवारी डॉली ने साहित्य के क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल किया।

 

साहित्यिक क्षेत्र में और भी कई सम्मान हासिल किए जिसमें-

1-राजाराममोहन राय सम्मान-समाज सुधार के कार्यों में उत्कृष्ट योगदान करने हेतु

2-गुरुगोविंद सिंह सम्मान- गुरु के प्रति एकाग्रता के लिए लिए
3-नारीरत्न सम्मान- महिलाओं के प्रति समाज में नई सोच लाने हेतु
4-समाज भूषण सम्मान- सामाज के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा करने हेतु
5-साहित्य साधक सम्मान- साहित्य के प्रति उत्कृष्ट योगदान के लिए
6-साहित्य शिल्पी सम्मान- साहित्य में नई नई रचना प्रस्तुत करने के लिए, सम्मानित किया गया है। अखिलेश तिवारी डॉली के बाबा विशम्भर नाथ तिवारी व पिता जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि सम्मान पा कर खुशी की सीमा नही है। साहित्य क्षेत्र के गुरु कर्मराज शर्मा ने बताया कि अखिलेश हमारी शिष्या है  नारी शक्ति के रूप में जो सम्मान उसने अर्जित किया यह देश और समाज के लिए गौरव का विषय है। महिला क्षेत्र में इससे एक उत्साह कायम होगा,और बालिकाओ को प्रेरणा मिलेगी।

रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.