विनय सिंह क्षत्रिय महासभा अयोध्या मंडल के प्रभारी बने।

विनय सिंह क्षत्रिय महासभा अयोध्या मंडल के प्रभारी बने।

क्षेत्रवासियों ने जाहिर की खुशी।

 

सुल्तानपुर : लंभुआ तहसील क्षेत्र के खसड़े निवासी विनय सिंह को क्षत्रिय महासभा संपूर्ण भारत का अयोध्या मंडल प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले वह संगठन के जिला अध्यक्ष पद को सुशोभित कर रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जितेंद्र सिंह ने मनोनयन पत्र जारी करते हुए यह जानकारी दी। अयोध्या मंडल प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि क्षत्रिय संगठन की एकता एवं मजबूती के लिए निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे और उसके हित की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहते हुए संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे ईमानदारी से निभाएंगे। क्षत्रिय संगठन का मंडल प्रभारी बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर की।

 रिपोर्टर : वाजिद हुसैन  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.