अंग्रेजी अक्षर से ही बना डाला 'ताजमहल', हुनर ने माथे टेक दिए इस शख्स के सामने

‘हुनर किसी का मोहताज नहीं होता ये छुपाने वाला राज नही होता’ जी हाँ, हनर किसी के पास पैसे और पॉवर देख कर नहीं आता। वह तो बस काबिल हाथों को संवारने आती है। पूरे दुनिया में न जाने कितने हुनरमंद हैं लेकिन उनको अपने हुनर का सही इस्तमाल करने नहीं आता लेकिन अब सोशल मीडिया के दौर में हुनरमंदो के पास चांस हैं दुनिया के सामने अपने हुनर को रखने का  दुनिया में एसे ऐसे हुनरमंद है जिनके टैलेंट को देख कर आप हैरान हो जायेंगे और कुछ हुनर तो एसे भी हैं जिसका आप अंदाज़ा भी नही लगा सकते। इस समय सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़के ने अंग्रेजी के अक्षर से बना दी इमारत।

TAJMAHAL लिखकर बना दी इमारत

जी हाँ आपको बता दे ,इंस्टाग्राम  पर akdev__art_ के अकाउंट से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें लड़के ने अपना कमाल का हुनर दिखाया हैं लड़के ने  ब्लैक बोर्ड पर ताजमहल की स्पेलिंग को इंग्लिश में लिख कर उसी के सहारे पूरा ताजमहल का इमारत बना दिया। लोग इस आईडिया की काफी तारीफ कर रहे हैं और कुछ लोग तो आईडिया का यूज़ कर ताजमहल भी बना रहे हैं। ये चित्रकारी काफी  काबिलेतारीफ और शानदार हैं इस चित्र की तारीफ करना तो बनता हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो हर तरफ छाया हुआ हैं और काफी तेजी से वायरल हो रहा है।  इस विडियो पर 23 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।

अनोखा अंदाज में की अक्षरों पर कलाकारी

लड़के का ये हुनर जिसने भी देखा वह हैरान रह गया और खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाया। क्योंकि कलाकारी का यह आइडिया बेहद अनोखा और नायब हैं। अपने कैनवास पर स्केच या पेन्टिंग करते तो न जाने कितने लोगों को देखा होगा लेकिन ऐसा शायद ही आपने किसी को करते देखा होगा। एसे न जाने कितने हुनरमंद देश में हैं जिसका टैलेंट दुनिया के सामने आना चाहिए। अगर आप किसी इसे टैलेंटेड और हुनरमंद इंसान को जानते हैं तो उसकी मदद करिए उसके टैलेंट को बाहर देश के सामने लाइए।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.