दिवा-ठाणे के बीच 5वीं और 6ठवीं लाइन के कार्य के सम्बंध में कलवा और मुंब्रा के बीच दिनांक 26 दिन रविवार को स्पेशल ट्रैफिक और पावर ब्लॉक

दिवा-ठाणे के बीच 5वीं और 6ठवीं लाइन के कार्य  के सम्बंध में कलवा और मुंब्रा के बीच दिनांक 26.09.2021 (रविवार)  को स्पेशल ट्रैफिक और पावर ब्लॉक मध्य रेल दिनांक 26.9.2021 को सुबह 08.00 बजे से शाम 06.00 बजे (10 घंटे) तक  अप स्लो लाइन को ठाणे-दिवा 5वीं और 6ठवीं लाइन के साथ स्लूविंग करने हेतु कलवा- मुंब्रा अप स्लो लाइन पर एक स्पेशल ट्रैफिक और पावर ब्लॉक परिचालित करेगा। इसके कारण ट्रेन के चलने का पैटर्न इस प्रकार होगा:-

• सुबह 7.27 बजे से शाम 5.40 बजे तक कल्याण से छूटने वाली अप स्लो/सेमी फास्ट सेवाओं को दिवा और मुलुंड स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, मुलुंड में फिर से डायवर्ट किया जाएगा और अपने गंतव्य पर 10 मिनट देरी से पहुंचेगी.

•  छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से सुबह 8 बजे से शाम 5.00 बजे के बीच छूटने वाली और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर  सुबह 9 बजे से शाम 7.00 बजे के बीच आने वाली सभी लोकल अपने गंतव्य पर 10 मिनट देरी से पहुंचेंगी।

• कलवा और मुंब्रा स्टेशनों के लिए ब्लॉक से पहले अंतिम लोकल - दिवा प्रस्थान सुबह 07.38 बजे
• कलवा और मुंब्रा स्टेशनों के लिए ब्लॉक के बाद पहली लोकल - दिवा प्रस्थान शाम 06.02 बजे

• इस ब्लॉक के कारण कुछ उपनगरीय सेवाएं रद्द कर दी जाएंगी लेकिन यात्रियों के सुविधा के लिए विशेष सेवाएं चलाई जाएंगी। ब्लॉक प्रभावित स्टेशनो से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए राज्य सरकार के अधिकारियों को बसों की व्यवस्था करने के लिए सूचित किया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि इस बुनियादी ढांचे के अपग्रेड हेतु इस ब्लॉक के लिए रेलवे प्रशासन के साथ सहयोग करें।

रिपोर्टर : दिपक मोरे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.