श्री रविदास जी की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के तहत मंडल स्तर तक कार्यक्रम आयोजित

टीकमगढ़ :  आज स्थानीय भाजपा कार्यालय पर समरसता संकल्प अभियान की कार्यशाला आयोजित हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान की कार्यशाला आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत रही, वहीं मंच पर कार्यक्रम जिला संयोजक व महामंत्री अश्वनी चढ़ार, इंजी अभय प्रताप सिंह यादव एवं मनोज देवलिया, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मुकेश अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष पूरन लोधी, मंत्री दामोदर अहिरवार, वरिष्ठ नेता अभिषेक खरे रानू व मोहन वाल्मीकि सहित पदाधिकारी व अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि जिले में समरसता संकल्प अभियान की इस कार्यशाला में संत गुरु रविदास की जयंती में समरसता संकल्प अभियान के तहत अलग-अलग कार्यक्रमों में हम सभी कार्यकर्ताओं को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए मंडल स्तर तक कार्यक्रम को सफल बनाना है‌। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संयोजक और सहसंयोजक नियुक्त किए गए हैं, कार्यक्रम 29 जुलाई से अगस्त एवं नवंबर माह तक चलेगा, सभी कार्यकर्ताओं को अनुसूचित जाति मोर्चा के साथ गांव-गांव में कार्यक्रम को पहुंचना है। कार्यक्रम संयोजक अश्विनी चढ़ार ने कहा कि कार्यक्रम हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है जिसमें 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा दिवस पर संत गुरु रविदास के मंदिरों में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम, 10 सितंबर तक कलश बंधन कार्यक्रम जिसमें जन्म की पवित्र माटी का कलश की गांव गांव तक प्रभात फेरी व झांकी लगाई जाएगी, 31 अगस्त तक संत संपर्क अभियान में समरसता संकल्प के साथ सम्मान समारोह आयोजित होंगे, 26 नवंबर से संत गुरु रविदास पर छात्रावास संपर्क अभियान जिसमें उनके जीवन पर समरसता संवाद होगा, 5 नवंबर तक गुरु रविदास महाराज की समरसता यात्रा होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल स्तर पर टोली का गठन हुआ है जिसमें सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मुकेश अहिरवार ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज की जयंती समारोह कार्यक्रम में हम सभी अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़कर जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाना है। कार्यशाला में महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष हरप्रसाद कुशवाहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष संकल्प जैन, जिला मंत्री पुष्पा यादव व अरविंद रैकवार, नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, राकेश अहिरवार, शिवचरण उटमालिया,पंकज प्रजापति, चंद्रभान प्रजापति,जनमेजय तिवारी, हरीश अहिरवार , ब्रजेंद्र लोधी, विनय सेन,सौरभ कठैल, दीनदयाल सूत्रकार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.