लैब टेक्नोलॉजिस्ट के अधिकारों को लेकर एमएलटीडब्ल्यूए ने उठाई आवाज, कॉर्पोरेट लैब्स पर लगाए आरोप

उज्जैन : मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी वेलफेयर एसोसिएशन मध्यप्रदेश (MLTWA) एवं BPLT द्वारा 15 अप्रैल को मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट डे मनाया गया। इस दौरान संगठन ने लैब टेक्नोलॉजिस्ट के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रदेश महासचिव कमलेश राठौर ने बताया कि केंद्र सरकार के हालिया नोटिफिकेशन में लैब टेक्नोलॉजिस्ट के अधिकारों की अनदेखी की गई है। इसके विरोध में राष्ट्रीय संगठन के नेतृत्व में देशभर से हजारों ईमेल भेजे गए।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। संगठन ने आरोप लगाया कि कॉर्पोरेट लैब्स कम दरों पर जांच कर अनैतिक तरीके से कार्य कर रही हैं, जिससे टेस्ट की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।संगठन ने मांग की है कि कलेक्शन सेंटर का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया जाए तथा केवल प्रशिक्षित लैब टेक्नोलॉजिस्ट द्वारा ही कार्य कराया जाए। साथ ही मध्यप्रदेश अलाइड हेल्थ केयर काउंसिल में लैब टेक्नोलॉजिस्ट को प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई।संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

रिपोर्टर : विजय सोलंकी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.