वीर सावरकर चौराहा स्थित क्षतिग्रस्त लाइन का पीएचई विभाग द्वारा तत्त्परता से किया संधारण कार्य

उज्जैन : रविवार को जोन क्रमांक 01 स्थित वीर सावरकर चौराहे पर चल रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्य के कारण 400 एमएम की मेन राइजिंग लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी पीएचई विभाग के सब इंजीनियर जो की साइट पर ही उपस्थित थे तत्काल कर्मचारियों को वाल बंद करने के निर्देश दिए गए जिसके क्रम में कुछ ही समय में वॉल बंद करते हुए पानी के अपव्यय को रोका गया साथ ही नगर निगम पीएचई विभाग द्वारा आपसी समन्वय से कार्य करते हुए रविवार शाम तक लाइन का संधारण कार्य पूर्ण किया गया 

     रविवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा क्षतिग्रस्त हुई लाइन का निरीक्षण किया गया साथ ही अधिकारियों से जानकारी ली गई की लाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में पेयजल की समस्या तो नहीं आएगी संबंधित सब इंजीनियर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि जो लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी जिससे भेरूगढ़ क्षेत्र की टंकियों को भरने का कार्य किया जाता है उल्लेखनीय है की भेरूगढ़ क्षेत्र की जो टंकियां है उसे रात्रि 10:00 बजे के बाद ही भरने का कार्य किया जाता है एवं संधारण कार्य शाम तक पूर्ण कर लिया गया है जिससे टंकियां को पूर्ण क्षमता के साथ भरा जाएगा जिसके कारण संबंधित क्षेत्र में पेयजल की समस्या नहीं होगी 
     निरीक्षण के दौरान जल कार्य समिति प्रभारी श्री प्रकाश शर्मा, सब इंजीनियर श्री आशीष जाट, श्री शेखर सेन उपस्थित रहे

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.