भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनाव की तैयारी को अन्तिम रूप देने में जुटी

अम्बेडकर नगर: भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनाव की तैयारी को अन्तिम रूप देने में जुटी है।चुनाव में जिन जिन विंदुओं पर तैयारी की आवश्यकता होती है उसमें कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती है। जनपद में भाजपा के विधान सभा चुनाव संचालन समितियों की बैठकें भाजपा जिलाध्यक्ष और जिला प्रवासी प्रमुख की उपस्थिति में लगातार जारी है।
           शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी और जिला प्रवासी प्रमुख की उपस्थिति में टांडा और अकबरपुर विधान सभा के चुनाव संचालन समिति की बैठक वन्दे मातरम् गीत और पण्डित दीन दयाल उपाध्याय एवम डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रारंभ हुई।
         बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों की सुख और समृद्धि की चिंतन करते हुए प्रदेश का विकास किया है।भाजपा ने सभी वर्गों और जातियों को बिना भेद भाव किए सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया हैं।उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा निर्देशित कार्यों को समय पर पूरा करने की दायित्व  हम सभी पर है।सभी अभियानों और कार्यक्रमों को कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से पूरा करने का कार्य करें।
         बैठक के माध्यम से चुनाव संचालन समिति सदस्यों को उनके दायित्व से संबंधित कार्यों से अवगत कराते हुए जिला प्रवासी प्रमुख कामेश्वर सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश और देश के हर परिवार को मिला है।प्रदेश का कोई भी परिवार ऐसा नहीं होगा जिसे भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिला हो। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश और देश का विकास कर विश्व में देश का मान और सम्मान बढ़ाया है।
       भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के अनुसार विधान सभा जलालपुर और आलापुर की बैठक सम्पन्न हो चुकी है तथा कटेहरी विधान सभा के चुनाव संचालन समिति की बैठक देव इंद्रावती महाविद्यालय में 16 जनवरी को होगी।
       विधान सभा टांडा और अकबरपुर की संचालन समिति की बैठक में प्रमुख रूप से विधान सभा प्रवासी अजय सिंह,अखिलेश सिंह,विधान सभा विस्तारक दीपक तिवारी,मंडल प्रभारी सुमन पांडेय,रमेश चंद्र गुप्त,श्याम बाबू गुप्ता,सुनील पासवान,पंकज वर्मा,राम सूरत मौर्य,अनंत राम मिश्र,रूद्र प्रसाद उपाध्याय, घिसियावन मौर्य,अमरनाथ सिंह,राजेश सिंह बबलू,राम बहाल वर्मा,अरविंद सिंह डिंपू,सुधांशु त्रिपाठी,डाक्टर शिव पूजन वर्मा,दान बहादुर यादव,राजेन्द्र निषाद,सुग्रीव कन्नौजिया,सुभाष मांझी,अनुराग जायसवाल,भूपेश तिवारी,डाक्टर योगेंद्र मिश्र,राजेश सिंह,दिनेश श्रीवास्तव,अच्छे लाल गुप्ता,सदाराम वर्मा,गौरव श्रीवास्तव,पंकज प्रजापति,रवि सिंह चौहान आदि शामिल रहे!

रिपोर्टर : अजय कुमार उपाध्याय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.