युववाणी कार्यक्रम में होगा अवनीश का काव्यपाठ

खीरी: काव्यकला सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं श्री गुरु अर्जुन देव पब्लिक स्कूल मैगलगंज के सहायक अध्यापक, कवि, शायर एवं समीक्षक अवनीश त्रिवेदी 'अभय' के गीत, गजलों के एकल काव्यपाठ की रिकॉर्डिंग आल इंडिया रेडिओ आकाशवाणी लखनऊ में युववाणी कार्यक्रम हेतु हुई। कार्यक्रम का प्रसारण 30 जून को शाम 5 बजे से युववाणी कार्यक्रम में होगा। बता दे कि अवनीश अपने साहित्य में नई पीढ़ी के मन की बात कहने के साथ देश की अनमोल विरासत, महान इतिहास प्राकृतिक चित्रण एवं सामायिक मुद्दों पर अपनी लेखनी चलाने वाले  सशक्त, संभावनाशील युवा रचनाकार है। इनकी पिछले वर्ष 'सुहाने अल्फाज़' नामक ग़ज़ल संग्रह प्रकाशित हो चुकी है। एक अन्य ग़ज़ल संग्रह ' नई पाज़ेब कि छम -छम' प्रकाशन हेतु तैयार है। अवनीश 'स्वयंवर' नामक एक खंडकाव्य भी लिख रहें है जिसके आगामी वर्ष में पूर्ण होने की संभावना है। काफ़ी व्यस्तम दिनचर्या के बीच अवनीश साहित्य की कई विधाओं जैसे -गीत, ग़ज़ल, कविता, छंद, कहानी, लघुकथा, समीक्षा आदि के लेखन में लगे रहते हैं। साहित्य में अपने कुशल एवं सक्रिय योगदान से अवनीश कई सम्मान एवं पुरुस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं।

रिपोर्टर-मुकेश सक्सेना

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.