चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक

कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद मंझनपुर की तैयारियों को लेकर एक आवश्यक बैठक मंझनपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आहूत की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पालिका परिषद चुनाव प्रभारी एमएलसी निर्मला पासवान मौजूद रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि परिषद के प्रभारी अनिल सिंह रहे। कार्यक्रम में बनाएं गए वार्ड संयोजक एवं बूथ प्रमुखों से वार्ता कर चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस मौके पर बतौर मंझनपुर नगर पालिका परिषद चुनाव प्रभारी एमएलसी निर्मला पासवान ने कहा कि पार्टी अपने जमीन के कार्यकर्ताओं के भरोसे ही मोदी जी के इरादों और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों वाली सरकार चला रही है। आज जो भी जीत मिली है वह हमें पार्टी के कार्यकर्ता जो बूथ स्तर पर हमारे लिए लड़ रहे हैं उनके बदौलत मिली है। नगर पालिका परिषद का यह चुनाव भी भूत का कार्यकर्ता हमें जीत दिलाएगा। इस मौके पर उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पार्टी प्रत्याशी के तौर पर उन्हें मैदान पर लाएगी जो जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हो।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने पूरे जोश के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वह पूरे मनोयोग से अपने काम में जुट जाएं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व अपने कार्यकर्ताओं का पूरा भरोसा करता है। पार्टी अपनी राष्ट्र वादी नीतियों के जरिए कार्यकर्ताओं और देश के हर नागरिक की सेवा में लगे हुए हैं। इसलिए जरूरी है कि हम सभी पार्टी हित में आगामी नगर पालिका परिषद चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाई जिससे आखिरी व्यक्ति तक पार्टी की योजनाएं भ्रष्टाचार रहित तरीके से पहुंच सकें। उन्होंने अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि नगर पालिका के अध्यक्ष के साथ सभी वार्डों के सदस्य भी भारतीय जनता पार्टी का ही जीतना और हमारा यही लक्ष्य है। इस मौके पर प्रभारी अनिल सिंह, पूर्व विधायक लाल बहादुर, धर्मराज मौर्या, संजय जयसवाल, वेद प्रकाश पाण्डेय सत्यार्थी, लवकुश मौर्य, रिंकू मौर्य, ज्ञानचंद गुप्त, सोनिया राजपूत, महेश लोधी, सत्यम केशवानी, हरेन्द्र प्रजापति, दिलीप अग्रहरी, अशीष बच्चा सहित नगर पालिका परिषद के वार्ड संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

रिपोर्टर हर्षित मिश्रा

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.