चंदौली के हेरिटेज हॉस्पिटल में महिला ने 'सुपर बेबी' को दिया जन्म

चन्दौली- बच्चे को जन्म देना किसी भी महिला के जीवन का एक बेहद महत्वपूर्ण पल होता है। 9 महीने तक बच्चे को कोख में पालने के बाद उसके जन्म के वक्त हर मां जल्द से जल्द देखना चाहती है कि उसका बच्चा कैसा दिखता है। चंदौली जनपद की बबुरी की एक महिला को भी अपने बेबी को जल्द से जल्द देखने का इंतज़ार था, लेकिन जब बेटी ने जन्म लिया तो उसका वजन 5 किलो का था जिसे देखकर महिला और डॉक्टर भी हैरान थे। चंदौली के हेरिटेज हॉस्पिटल में आई महिला का डॉ अंजू यादव (Gynecologist) ने सफल आपरेशन कर बच्ची को जन्म दिया। डॉ यूसुफ नसीम (Peditrician) ने बच्ची के सेहत को जाना।

 आमतौर पर एक स्वस्थ बच्चे का वजन जन्म के वक्त 3.5 किलो से 4 किलोग्राम तक होता है, लेकिन इस महिला की बच्ची का वजन गर्भ में ही 5 किलो से ज्यादा हो चुका था।

रिपोर्टर : सुमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.