यूपी का चमत्कार: ब्रेन डेड महिला की सांस एंबुलेंस में लौटी!
“डॉक्टरों ने कहा ‘खत्म हो गई’, घर में अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी… और फिर एंबुलेंस में हुआ कुछ ऐसा, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया!
”जी हां पीलीभीत की विनीता शुक्ला 22 फरवरी को अचानक बेहोश हो गईं और गंभीर हालत में बरेली के बड़े अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखी गईं। डॉक्टरों ने उन्हें लगभग ब्रेन डेड मान लिया और परिवार अंतिम विदाई की तैयारी कर रहा था।

लेकिन 24 फरवरी को एंबुलेंस में एक झटका लगा और विनीता की सांस लौट आई! परिवार और डॉक्टर हैरान रह गए। उन्हें तुरंत पीलीभीत के डॉक्टर राकेश न्यूरो सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां 14 दिनों तक इलाज के बाद विनीता पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट आईं। ये चमत्कार अब लोगों के लिए विश्वास और आश्चर्य का कारण बन गया है।

No Previous Comments found.