सड़क कार्य में देरी पर सीताबाई धंदरे की शिकायत, ठेकेदार को बार-बार चेतावनी

वाशिम : जउलका से अमानवाड़ी, मांडोली से अमानवाड़ी तथा वाडीरामराव से किन्हीराजा मार्ग के निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर निवेदनकर्ता सीताबाई धंदरे, निवासी घरमवाड़ी, तहसील मालेगांव, जिला वाशीम ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) को शिकायत दी थी। इस शिकायत के बाद विभाग ने संबंधित ठेकेदार को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

सार्वजनिक निर्माण उपविभाग, मालेगांव द्वारा जारी पत्र के अनुसार, उक्त सड़क कार्य का ठेका ठेकेदार विशाल बळी, निवासी मालेगांव को दिया गया है। निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं होने से नागरिकों में नाराज़गी बढ़ी है और आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि ठेकेदार को समय-समय पर नोटिस एवं निर्देश दिए गए हैं, ताकि शेष कार्य जल्द पूरा किया जा सके। साथ ही, अनुबंध की शर्तों के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर दंडात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।
इस बीच, संबंधित कार्य को पूरा करने के लिए ठेकेदार को 30 जून 2026 तक की समय-वृद्धि दी गई है। यदि इस अवधि में भी कार्य पूर्ण नहीं हुआ, तो आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ऐसा विभाग ने पत्र में उल्लेख किया है।

रिपोर्टर : नागेश अवचार

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.