सकट चौथ, मकर संक्रांति सहित इस सप्ताह पड़ रहे हैं ये व्रत और त्योहार

हिन्दू धर्म में माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि के साथ आज जनवरी माह के दूसरे सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस सप्ताह में कई बड़े व्रत त्योहार पड़ने वाले है। इस सप्ताह में भगवान गणेश के लिए संकट चौथ व्रत रखा जाता है। इस व्रत को माघ संकष्टी चतुर्थी, तिलकुट चौथ या सकट चौथ के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा इस सप्ताह मकर संक्रांति, लोहड़ी, कालाष्टमी जैसे व्रत त्योहार पड़ रहे है। चलिए जनाते हैं पंचांग के अनुसार इस सप्ताह पड़ने वाले व्रत त्योहार के बारे में।

जनवरी के दूसरे सप्ताह के व्रत त्योहार 

10 जनवरी, मंगलवार: सकट चौथ

इस साल सकट चौथ का व्रत 10 जनवरी को रखा जाने वाला है। इस व्रत में भगवान गणेश की पूजा- अर्चना की जाती है। इस व्रत में महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। पंचांग के अनुसार, हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को ये व्रत रखा जाता है। ये व्रत माताएं अपनी संतान के अच्छे स्वस्थ और सुखमय जीवन के लिए रखती हैं।

14 जनवरी, दिन, शनिवार: लोहड़ी, कालाष्टमी

लोहड़ी 2023

पांचंग के अनुसार, इस सप्ताह पंजाबीयों के प्रमुख त्योहारों में से एक लोहड़ी का त्योहार भी इसी सप्ताह मनाया जायेंगा। लोहड़ी के पर्व में सभी लोग एक साथ एक स्थान पर आग जलाकर उत्सव मनाते हैं। इसके साथ ही आग में रेवड़ी, मूंगफली, पॉपकॉर्न आदि डालते है, साथ ही  लोक गीत और नृत्य करते है।

कालाष्टमी

माघ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान काल भैरव की पूजा की जाती है। बाबा काल भैरव को तंत्र मंत्र का देवता मना जाता है। इसलिए इस दिन पूजा के द्वारा मंत्रों की सिद्धि की जाती है।

14 जनवरी, दिन- शनिवार- मकर संक्रांति

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व होता है। इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस दिन गंगा स्नान व पूजा और दान करने का विशेष महत्व होता है। इस पर्व को खिचड़ी नाम से भी जानते हैं।

Disclaimer - इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.