West Asia Tension: अमेरिका की सख्त चेतावनी, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर जताई चिंता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर फिर एक बार सख्त बयान दिया है। शुक्रवार को ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान के साथ जो कुछ होने वाला है, वह सब देखेंगे। उन्होंने दावा किया कि ईरान की नौसेना और वायुसेना लगभग खत्म हो चुकी हैं और उसके मिसाइल, ड्रोन और अन्य सैन्य साधनों को नष्ट किया जा रहा है। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के कई नेता मारे जा चुके हैं।

ट्रंप ने अपने पोस्ट में 47 वर्षों से ईरान द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या का आरोप लगाया और कहा कि अब, अमेरिका का 47वां राष्ट्रपति, उनका अंत कर रहा है। उनके अनुसार, यह उनके लिए एक बड़ा सम्मान है।

मोजतबा खामेनेई की धमकी और ट्रंप की प्रतिक्रिया
ट्रंप का बयान ऐसे समय आया जब ईरान के नए सर्वोच्च नेता आयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ अपना पहला संदेश जारी किया। खामेनेई ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने को ताकत के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा और अमेरिका के ठिकानों पर हमले जारी रहेंगे। यह उनका पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पहला बयान है।

वैश्विक तेल बाजारों में हलचल
ईरान की धमकी के बाद वैश्विक तेल बाजार में उथल-पुथल मच गई है और सप्लाई बाधित होने का डर बढ़ गया है। इसी बीच अमेरिका ने अचानक रूसी तेल खरीदने के लिए दूसरे देशों को अस्थायी मंजूरी देने का निर्णय लिया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.