प्याज काटते वक्त आंखों से क्यों निकलते है आंसू,वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

कहते है खाने में अगर प्याज न हो तो खाने का स्वाद फीका लगता है। खासकर हमारे देश के लोग प्याज को सब्जी में बनाने के साथ-साथ सलाद के तौर पर भी खाना पसंद करते हैं। प्याज खाने से कई तरह के फायदे भी होते हैं। ये हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। खासकर गर्मी के मौसम में प्याज खाने से हमारे शरीर को लू नहीं लगती है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि प्याज काटते समय आखिर आंखों से आंसू क्यों निकलने लगते हैं और तेज जलन होने लगती है। तो आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है।

दरअसल, विशेषज्ञों का कहना है कि प्याज काटते वक्त आंखों से आने वाले पानी के पीछे एक रसायन जिम्मेदार होता है। प्याज में सिन-प्रोपेनेथियल-एस-ऑक्साइड नाम का एक रसायन पाया जाता है। इसी रसायन की वजह से हमारी आंखों से पानी निकलता है। होता यह है कि प्याज काटते ही उसमें मौजूद लेक्राइमेट्री-फैक्टर सिंथेस एंजाइम बाहर निकल आते हैं, जो आंखों के लेक्राइमल ग्लैंड को प्रभावित करने लगते हैं और फिर आंखों से आंसू आने लगते हैं।

अब प्याज काटते समय नहीं बहाने पड़ेंगे आंसू - cut onion without tears -  AajTak

कहते है सिन-प्रोपेनेथियल-एस-ऑक्साइड आंखों की लैक्रिमल ग्रंथियों को प्रभावित करता है, जिससे आंसू आने शुरू हो जाते हैं। जब हम प्याज काटते हैं तो लेक्राइमेट्री-फैक्टर सिंथेस एंजाइम हवा में मिल जाता है। इसके बाद यह एंजाइम सल्फेनिक एसिड में बदल जाता है, जिससे आंखों में जलन होने लगती है और आंसू आने शुरू हो जाते हैं।

भले ही प्याज काटते वक्त हमारे आंखो से आंसू आते हो पर प्याज हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। प्याज में विटामिन ए, बी 6, सी और ई और सोडियम, पोटेशियम, लोहा और आहार फाइबर जैसी कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही प्याज से फोलिक एसिड भी मिलता है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.