जुआरियों पर पुलिस ने की कार्रवाई

बलरामपुर : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16/05/2026 को थाना बलरामपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पचावल में देवास कोड़ाकू के घर सामने महुआ पेड़ के निचे कुछ जुआरी 52 पते तास से रूपये पैसे का दांव लगाकर हार जीत का खेल खेल रहे हैं कि मुखबीर सूचना के आधार पर हमराह स्टाफ मय गवाहों के घेराबंदी कर जुआ फड़ को पकड़ा गया जहाँ चटाई बिछा कर 52 पते तास तथा रूपये पैसे फड़ पर दिखाई दिया।  गवाहों के समक्ष जुआरियन (1) प्रेम चंद गुप्ता (2) बसंत सिंह (3) बलदेव राम (4) रमेश सिंह (5) कृष्णा (6) रणबीर (7) जागृत (8) सोचनराम (9) श्रवण (10) दीपक राम से पास फड़ से कुल जुमला रकम 20050 रूपये, 52 तास पते चटाई समक्ष गवाहन मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी जुआरियन के विरुद्ध सबूत अपराध पाये जाने से समक्ष गवाहन मुताबिक गिरिफ्तारी पत्रक के गिरफ्तार कर विधि अनुसार जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है। आरोपी जुआरियानो के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपी जुआरियानों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय पेश की गयी है।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.