रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन किया फ्लैग मार्च

बांका -जिले के चांदन प्रखंड मुख्यालय में राम नवमी का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च।
     फ्लैग मार्च में शामिल चांदन अंचलाधिकारी प्रशांत कुमार सांडिल्य ने कहा कि फ्लैग मार्च  मतलब है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन आपका सहयोग करने के लिए तत्पर हैं आप निर्भीक निडर होकर शांतिपूर्ण माहौल रामनवमी एवं रमजान मनाने का काम करें। स्थानीय पुलिस प्रशासन आपका हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार हैं। कहीं भी किसी तरह का हुड़दंग होता है तो तुरंत पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दें ताकि पुलिस प्रशासन आपकी सूचना के मुताबिक उस रावण रूपी हुड़दंगी, मनचले नौजवान मजनू को पकड़ कर हुड़दंग, अफवाह फैलाने वालों पर काबू पा सके।
          स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा चांदन अंचलाधिकारी, चांदन बीडीओ, एवं चांदन थाना के सहायक प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मंडल के नेतृत्व में चांदन थाना से लेकर मुख्य बाजार होते हुए दुर्गा मंदिर से बस स्टैंड होते हुए दर्जनों जवानों पुलिस महिलाओं के साथ फ्लैग मार्च किया।
       चांदन थाना के सहायक प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि रामनवमी का पर्व  शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना चांदन पुलिस की प्राथमिकता है। इस मौके पर चांदन एएसआई मनोज कुमार पासवान, नरेंद्र चौधरी, आदि दर्जनों पुलिस के नौजवान सिपाही शामिल थे।
रिपोर्टर -राकेश कुमार बच्चू चांदन बांका

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.