गोठान समिति ने सचिव पर लगाया आरोप

छत्तीसगढ़ : कुनकुरी की सरकार द्वारा किसान एवं ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों के विकास के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जा रही है, वहीं पंचायत कर्मचारी ही भ्रष्टाचार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। आपको बता दें कि सरकार के द्वारा महत्वकांक्षी योजनाओ में से गोठान योजना में ग्राम पंचायत बरांगजोर सचिव के द्वारा नब्बे हजार की राशि फर्जी तरीके से निकाल लिया गया है, गोठान के नाम पर पंचायत सचिव द्वारा समिति के सदस्यों को गोठान रजिस्टर है बोलकर साईन कराया गया है।

और समिति के अध्यक्ष का फर्जी सील साईन लगाकर नब्बे हजार की राशि निकाल लिया है। ये हम नहीं कह रहे हैं। ग्राम पंचायत बरांगजोर के सरपंच एवं गोठान समिति के सदस्यों को जानकारी मिलने पर उन्होंने पंचायत सचिव अशोक सिंह के ऊपर नब्बे हजार फर्जी तरीके से निकालने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत लगभग एक महीना पहले कुनकुरी के जनपद सी.ई.ओ., जशपुर के जिला पंचायत सीईओ एवं जिला कलेक्टर से लिखित में शिकायत किया है। 

सरपंच पित्रुस तिग्गा ने बताया कि लगभग छे महीने पूर्व से वेतन निकालने में भी सरपंच का फर्जी साईन सील लगाकर वेतन निकाल रहा है। 
इस मामले में भी शिकायत किया लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।बहरहाल अब देखना होगा कि ऐसे मामले में प्रशासन पंचायत सचिव अशोक सिंह पर कब तक और क्या कार्रवाई करेगा। फिलहाल सचिव संघ हड़ताल पर हैं।

रिपोर्टर : दीपक वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.