ग्राम पंचायत दुधालिया में जिला कलक्टर करेंगे जनसुनवाई
झालावाड़ : राज्य सरकार के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय जनसुनवाई एवं परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के क्रम में मार्च माह के प्रथम गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को प्रातः 11.00 बजे उपखण्ड गंगधार की ग्राम पंचायत दुधालिया (पंचायत समिति डग) में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से आमजन अपनी समस्याओं एवं परिवेदनाओं को सीधे जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे, जिनका मौके पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत गोलाना (पंचायत समिति खानपुर) एवं ग्राम पंचायत आमेठा (पंचायत समिति अकलेरा) में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहेंगे। इन कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग माननीय मुख्य सचिव महोदय के कार्यालय से की जाएगी। जनसुनवाई में संबंधित उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का समाधान करेंगे।
रिपोर्टर : रमेश शर्मा
No Previous Comments found.