भाजपा झांसी महानगर की 143 शक्ति केंद्रों पर मासिक बैठकें संपन्न
भाजपा झांसी महानगर की 143 शक्ति केंद्रों पर मासिक बैठकें संपन्न, संगठन विस्तार पर दिया गया जोर
झांसी- आज भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा झांसी महानगर के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में झांसी सदर विधानसभा एवं बबीना विधानसभा के अंतर्गत सभी 143 शक्ति केंद्रों पर संगठनात्मक मासिक बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।
बैठकों में संगठन की आगामी कार्ययोजना, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुखों की संख्या बढ़ाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों एवं उपलब्धियों से अवगत कराएं।
बैठकों में शक्ति केंद्रों की नियमित गतिविधियों, बूथ समितियों के सुदृढ़ीकरण, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों एवं जनसंपर्क अभियानों को प्रभावी बनाने पर भी विशेष चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विधानसभा एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष सहित सुधीर सिंह, मनु सिंह, रानू देवलिया, विनोद नायक, अखिलेश गुप्ता, विकास कुशवाहा, संजीव अग्रवाल, अभिषेक जैन, पलविंदर नंदा, अरविंद राजपूत, विनीत खटीक, मनोज श्रीवास, अंकित राजा यादव, चेतन ओझा, रुपेश नायक, बिरजू कुशवाहा, अनुज नीखरा, मोनू शिवहरे, दिलीप पुरी, शिखा साहू, राजेश पाल, रवि राजपूत, धीरज अग्रवाल, धर्मेंद्र अहिरवार, निर्मल कुशवाहा, कपिल बिरसैनिया, विशाल रायकवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.