वॉइस आफ बुंदेलखंड के सेमीफाइनल में सजा सुर साधना का अनोखा संगम, चुने गए फाइनलिस्ट
झांसी- सामाजिक संस्था प्रयास सभी के लिए के द्वारा आयोजित झांसी आइडल वॉयस ऑफ बुंदेलखंड प्रतियोगिता का सेमीफाइनल राउंड आज संस्था अध्यक्ष इंजी के डी गुप्ता की अध्यक्षता , संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा के सानिध्य, व मुख्य कार्यक्रम संयोजक वैदेही शरण सरावगी, पवन नैयर, राकेश मेहरोत्रा एवम् अविनाश दीक्षित के संयोजन में राजकीय संग्रहालय सभागार में प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आई एम ए अध्यक्ष डॉ प्रमोद गुप्ता व राजकीय संग्रहालय के निदेशक मनोज गौतम रहे।15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता के सेमी फाइनल राउंड में चुने हुए 30 प्रतिभागियों ने अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी और श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया एवं निर्णायकों को अचंभित कर अपनी आवाज का परिचय देकर निर्णय को कठिन बना दिया।निर्णायक मंडल के संदीप आनंदानी एवं मंजूषा सिंह ने उनकी क्षमताओं को बड़ी बारीकी से परखा और उनसे एक अंतरा और एक मुखड़ा सुनने के बाद अपने निर्णय दिए , और 10 प्रतिभागियों का फाइनल राउंड ग्रैंड फिनाले हेतु चयन किया, जिसका आयोजन दीनदयाल सभागार में मंगलवार 26 मई को शाम 5 बजे से रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होगा और झांसी आइडल बॉयस ऑफ बुंदेलखंड चुना जाएगा। कार्यक्रम का संचालन संरक्षक रामकुमार लोहिया व महामंत्री नवीन श्रीवास्तव ने किया एवं आभार ज्ञापन कोषाध्यक्ष दिनेश चौरसिया ने किया।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सुनील खरे, रवि शंकर चटर्जी, किशन सोनी, मौसमी रॉय, एड संजय खरे, भरत सेठ,अशोक अग्रवाल पीएनबी, सुनील गुप्ता बब्बल, निवर्तमान अध्यक्ष रामबाबू शर्मा, इंजी अरुण खरे, डी एस अग्रवाल, लखन पटवारी, बृजेश बड़ोनिया, सुभाष पुरवार, राजीव अग्रवाल राजू विसो, सतीश साहनी, एड दिनेश वर्मा, एड विजय कुमार खरे, सी बी राय तरुण, उमा शंकर राय, राकेश झा एड, बद्री प्रसाद नायक, पी के भटनागर, देवेश मिश्रा, मुन्ना लाल मिश्रा, विनोद अग्रवाल यूको, राम कुमार अग्रवाल यूको, प्रमोद चउदा, महेश चन्द मिश्रा, राजेश गुप्ता, आर पी मोदी, एड अनिल श्रीवास्तव, अशोक पासी, अंबिका श्रीवास्तव, अशोक ओमहरे, राधे गोविन्द गुप्ता बीयू, एड विनय व्यास , संजय बाजपेई एलआईसी, नीलकमल श्रीवास्तव, मधु पासी, ऋतु पुरवार, निधि अग्रवाल, रेखा लोइया, दीपा अग्रवाल, विंग अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, निशा श्रीवास्तव , महेंद्र दीवान, प्रभाष खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.