गांधी-शास्त्री जयंती पर शिवा क्लिनिक में विशाल स्वास्थ्य शिविर, 350 लोगों ने कराई जांच
झांसी। आज सेवा संकल्प अभियान के अभियान के अंतर्गत, गांधी एवं शास्त्री जयन्ति पर,सिविल लाइन मंडल में गोड़ू कंपाउंड स्थित डॉक्टर धीरज कुमार अग्रवाल शक्ति केंद्र संयोजक वार्ड नंबर 57 के,शिवा क्लिनिक पर विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती रमा आर पी निरंजन एम एल सी एवं विशिष्ट अतिथि सी, ए दुष्यंत चतुर्वेदी वरिष्ठ बीजेपी नेता रहे ।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजीव अग्रवाल लाला, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक जैन, पार्षद प्रतिनिधि गोकुल दुबे, जिला कोषाध्यक्ष मंगल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष महिला मोर्चा बीजेपी रजनी गुप्ता, श्रीमती गीतमाला गुप्ता शिविर संयोजक, मनमोहन गेंडा जी व्यापार मंडल,बीजेपी वरिष्ठ नेता, वार्ड अध्यक्ष 49, श्री धीरज गोस्वामी बीजेपी,ऋषिकेश नायक, मंडल उपाध्यक्ष नितेश तिवारी, बूथ अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, राजेंद्र अगरिया, सुभाष पुरवार, गीता गुप्ता, रवींद्र प्रकाश गुप्ता,के साथ जूनियर डाक्टर ज्योति, वैष्णवी, तनिष्का, हर्ष , इंटास से सत्यम सिंह गौर, यू एस वी से विकास द्विवेदी उपस्थित रहे ।
इस शिविर में डॉक्टर धीरज कुमार अग्रवाल के द्वारा,निःशुल्क ब्लड प्रेशर , बी एम आई, शुगर, एच बी वन एसी,के साथ बीएमडी,(हड्डियों की मजबूती की जांच) निशुल्क की गई जिसमें लगभग ३५० लोगों ने जांच कर स्वास्थ परामर्श लिया,अंत में आभार व्यक्त उपाध्यक्ष अभिषेक जैन ने किया और कार्यक्रम की सराहना की।
No Previous Comments found.