जगमोहन दास, जयप्रकाश एवं महात्मा गांधी वार्ड में वार्ड कांग्रेस कमेटियों का गठन
कटनी : कांग्रेस संगठन को वार्ड स्तर पर और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से आज जगमोहन दास वार्ड, जयप्रकाश वार्ड एवं महात्मा गांधी वार्ड में वार्ड कांग्रेस कमेटियों का गठन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने संगठन विस्तार, जनसंपर्क एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। वार्ड स्तर पर मजबूत संगठन ही जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।
पूर्व अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर ने कहा कि कांग्रेस सदैव आमजन के अधिकारों और जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष करती रही है। वार्ड कांग्रेस कमेटियों का गठन संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्रदान करेगा तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगा।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, संगठन महासचिव प्रेम बत्रा, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, महामंत्री मंजू निषाद, श्याम पाहुजा, श्याम यादव, संदीप यादव, प्रशांत पांडे, हरनाम सुंदरानी, उदय शंकर निषाद, राकेश वर्मा, रमेश मिश्रा, संजय कोष्टा, प्रकाश निषाद, रमेश अहिरवार, शुभम सोनखरे, राजीव दुबे, आदिता वर्मा, शोभा मंगलानी, विनोद अहिरवार,बलराम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समस्त वार्डवासी उपस्थित रहे।
अंत में नवगठित वार्ड कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर : सुमित जायसवाल


No Previous Comments found.