खूंटी में नए उपायुक्त ने संभाला कार्यभार, ग्रासरूट स्तर तक पहुंचेगी योजनाएं
खूंटी : खूंटी जिले को मात्र 35 दिन बाद फिर मिले नए उपायुक्त, 35 दिन पूर्व सौरभ कुमार भुवानिया उपायुक्त बनाए गए थे लेकिन उनकी पोस्टिंग देवघर की गई और जिले में मो. जावेद हुसैन को खूंटी उपायुक्त की जिम्मेवारी सौंपी गई। आज उपायुक्त कक्ष में नए उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने डीसी सौरभ कुमार भुवानिया से पदभार ग्रहण किया।
नए उपायुक्त मो. जावेद हुसैन झारखंड के कोडरमा जिले के स्थाई निवासी हैं। स्कूली शिक्षा डीएवी कोडरमा से करने के बाद डीपीएस बोकारो से प्लस टू की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई भोपाल से की तत्पश्चात् इंडियन ऑयल में सर्विस की। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2019 बैच के पदाधिकारी हैं। रामगढ़ में अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में कार्यरत रहे फिर मेदिनीनगर में नगर आयुक्त तथा पलामू में उपविकास आयुक्त के पद पर कार्यरत रहे।
उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता होगी। ग्रासरूट लेवल तक लोगों को योजनाओं का लाभ मिले तथा अंतिम पायदान के लोगों को भी उचित लाभ मिले इसके निमित कार्य किए जायेंगे। साथ ही जनगणना और एसआईआर के कार्य सही तरीके से संपन्न हो सके इसके लिए जिलावासियों के सहयोग की उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले पर्व त्योहारों के मद्देनजर जिले में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बेहतर हो। सबके सहयोग से जिले में शांतिपूर्ण सुरक्षित माहौल में विकास कार्य सम्पादित किए जाएंगे।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.