कार्ड बन नहीं रहा और मुर्दे के नाम पर राशन का फर्जी उठाव

लातेहार - गारू प्रखंड में कई ऐसे घोटाले का खबर देखा होगा या सुना होगा।लेकिन अभी ऐसे घोटाले का खुलासा हुआ है जो कभी सोचा भी नहीं होगा।जी हा बात कर रहे हैं सरकार के अतिमहत्वाकांक्षी योजना पीवीटीजी डाकिया योजना का।जिसके माध्यम से आदिम जनजाति समुदाय के परिवारों को डोर स्टेप राशन का डिलीवरी दिया जाता है।लेकिन गारु प्रखण्ड में उल्टा ही चल रहा है।जरूरत मंद लोगों का राशन कार्ड बन नहीं पा रहा है। और मृत व्यक्ति के नाम पर सालों से राशन का फर्जी उठाव किया जा रहा है।यह मामला है गारू प्रखंड अंतर्गत कारवाई पंचायत के गोइंदी गांव के पोड़ो पानी बृजिया टोला का जहां जीठनी देवी पति स्व गिलास बिरजिया का देहांत पिछले एक साल पूर्व हो चुका था।लेकिन अभी भी सरकारी रिकॉर्ड में  उसका नाम लाभुक सूची में दर्ज है। और मृतक के नाम पर प्रत्येक माह का राशन कार्ड संख्या 202002833807 विभाग के द्वारा उठाव किया जा रहा है।वहीं ब्रिजिया टोला के तीन ऐसे परिवार भी हैं जिन्हें अभी तक राशन कार्ड नहीं बन पाया है। जिसके कारण इन परिवारों को अपने जीवन यापन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा ।सवाल यह है जब मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी राशन का उठाव किया जा सकता है।तो जरूरत मंद व्यक्तियों का राशन कार्ड क्यों नहीं बनाया जाता है। बतादें की आदिम जन जाति देश में लगभग विलुप्त होने के कगार पर है।जिन्हें साक्षरता और तकनीकी जानकारी का ज्ञान काफी कम होने के कारण सरकार इन्हें हर क्षेत्र में पहली प्राथमिकता देती है।बावजूद इन लोगों का अभी तक राशन कार्ड नहीं बन पाना बहुत ही दुर्भाग्य की बात है।ग्रामीण संगीता देवी पति संजय ब्रिजिया, कुसुमलता देवी पति सतनु बिरजिया  ,मोनू ब्रिजिया ने बताया है कि  हमलोग का अभी तक राशन कार्ड नहीं बन पाया है।साथ ही प्रत्येक परिवार में तीन से चार बच्चे भी हैं।जिसके कारण काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।खास बात तो ये है कि पीवीटीजी डाकिया योजना कोई डीलर या विक्रेता नहीं संभालते हैं ।बल्कि विभाग के प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी खुद संभालते हैं ।इसके बावजूद भी मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी राशन का उठाव। और जरूरत मंद लोगों का राशन कार्ड नहीं बन पाना विभाग के कार्य शैली पर सवाल खड़ा कर रही है।

इस मामले में प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी साकेत कुमार से संपर्क करने की प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
इस संबंध में आजसू प्रखंड अध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि मृत व्यक्ति के नाम पर राशन उठाव और जरूरतमंद पीवीटीजी परिवारों का राशन कार्ड नहीं बनना बेहद गंभीर मामला है। यह विभाग की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा सभी पात्र परिवारों का अविलंब राशन कार्ड बनाकर योजना का लाभ सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर आजसू पार्टी आंदोलन करेगी। क्या कहते हैं जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी वही इस संबंध में लातेहार डीएसओ सरवन कुमार राम से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कोई व्यक्ति कर रहा है तो जांच उपरांत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.