गीता चैरिटी एंड ट्रस्ट फाउंडेशन के तत्वावधान में शुरू हुआ बाल योग शिविर
योग एवं संस्कार का संगम, गीता चैरिटी एंड ट्रस्ट फाउंडेशन के तत्वावधान में शुरू हुआ बाल योग शिविर
लखनऊ- गीता चैरिटी एंड ट्रस्ट फाउंडेशन एवं उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में ज्योतिबा फुले जोनल पार्क में बाल योग शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया और योग-प्राणायाम के साथ-साथ नैतिक जीवन जीने की कलाएं भी सीखीं। यह शिविर 31 मई तक चलेगा।
शिविर का उद्देश्य बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ना, उनमें संस्कारों का सृजन करना और दिनचर्या व खान-पान में सुधार के साथ समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। आयोजकों का मानना है कि आज के बच्चे ही कल के भारत का भविष्य हैं, इसलिए उनमें राष्ट्रभक्ति, नैतिकता और संस्कार कूट-कूट कर भरे जाने चाहिए।
उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह गौर ने बताया कि यह शिविर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। गीता चैरिटी के अध्यक्ष एवं योगाचार्य सुनील मौर्य ने कहा कि गीता चैरिटी का उद्देश्य जन-जन की सेवा है। संस्था हैप्पी होम वृद्धाश्रम का निर्माण कराने और श्रमिकों में राशन वितरण जैसे कार्यों में सक्रिय है।
शिविर में आज की योग कक्षा का संचालन एमपी सिंह, सविता सिंह, मधुलिका शुक्ला और पूनम सक्सेना जैसे वरिष्ठ योगाचार्यों ने किया। अतिथियों में भिक्षु शील रतन, गंगाराम अंबेडकर, संजय मिश्रा, कौशलेंद्र द्विवेदी, पार्षद विनोद मौर्य, पूर्व पार्षद राजेश सिंह, नीता खन्ना आदि शामिल रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा भानु प्रताप सिंह, राजेश श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह चंदेल, बेबी मौर्य, राजाराम शर्मा, रेणु मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार अस्थाना, रंजीत मौर्या सहित टीम ने संभाली।
रिपोर्टर - उमेश विश्वकर्मा

No Previous Comments found.