सपा विधायक अबरार अहमद के नेतृत्व में इसौली विधानसभा में निकली साईकिल रैली

सुल्तानपुर: इसौली विधानसभा से सपा विधायक अबरार अहमद ने समाजवादी नेता छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं के साथ इसौली विधानसभा के पारा बाजार साइकिल से साइकिल यात्रा निकालकर तहसील बल्दीराय पहुंचे। विधायक अबरार अहमद ने मौजूदा सरकार पर जमकर गरज कर कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई की मार से जनता पूरी तरह बेहाल हो चुकी है,किसान परेशान हो चुका है। महंगाई इस कदर बढ़ गई है की लोगों का रसोई का सामान भी पूर्ति करना मुश्किल हो गया है।चारों तरफ जनता बेहाल हो गई है और साथ में सपा के कद्दावर नेता आजम खान की रिहाई के लिए भी सरकार से गुहार लगाई और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव व आजम खान के जिंदाबाद के नारे समर्थकों ने बड़े जोश उत्साह के साथ लगाया। सभी समाजवादी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा था। जिसे देखकर सपा विधायक अबरार अहमद ने कहा की आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता पूर्ण रूप से मन बना चुकी है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी की सरकार पूर्ण बहुमत से आने वाली है समाजवादी में किसानों का हित रहता है और विकास भी चारों तरफ दिखाई देता है। पूर्व सरकार के कार्यकाल में अखिलेश यादव ने जितना विकास कर दिया था उसका एक हिस्सा भी मौजूदा सरकार विकास करने में सफल नहीं रही। इस सरकार में सिर्फ जातिवाद मतभेद की राजनीत होती है जिससे कई समुदाय के लोग पीड़ित रहते हैं किसानों का हाल यह है की वह अपनी खेती में खर्च की हुआ लागत को भी वापस नहीं कर पाते और डीजल पेट्रोल की महंगाई से लोगों की कमर टूटती चली जा रही है इस साइकिल यात्रा में सपा विधायक अबरार अहमद के साथ जिला सचिव रामचंद्र यादव, इसौली विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव, बल्दीराय ब्लाक अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव,जिला पंचायत सदस्य राम शंकर यादव, बल्दीराय विधानसभा सचिव अख्तर रजा, अकबर रजा, तुफैल अहमद उर्फ कुन्नू, जुनैद अहमद, अतीक अहमद, वसीम अहमद,अकबर रजा,डॉ शोएब मुस्तफा, प्रधान श्रीपाल पासी,सज्जाद रहमान,खुर्शीद अहमद, जहीर अहमद, सज्जाद अहमद,विधायक प्रतिनिधि बबलू,सद्दू,मोहम्मद रईश,अरविंद पाण्डेय, कृष्ण मूर्ति दुबे,अवधेश ,वसीक अहमद,डीके यादव आदि लोग साइकिल रैली में मौजूद रहे।

रिपोर्ट : जगन्नाथ मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.