दधीचि देह दान समिति बिहार द्वारा सहरसा शाखा का गठन

सहरसा : महिला सत्संग भवन, शंकर चौक, सहरसा में रविवार को दधीचि देह दान समिति, बिहार की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर पूर्णिया शाखा से पधारे पदाधिकारियों की उपस्थिति में सहरसा शाखा का विधिवत गठन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में नेत्रदान एवं देहदान के प्रति जागरूकता फैलाना तथा मानव सेवा के इस महान कार्य से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना रहा।बैठक में पूर्णिया शाखा से आए पदाधिकारीगण डॉ. ए. एस. गुप्ता आई सर्जन,नीलम अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, रविन्द्र साह, आलोक लोहिया एवं उपेन्द्र नाथ शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने नेत्रदान एवं देहदान के महत्व पर अपने अपने विचार व्यक्त किए तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक इस संदेश को पहुँचाने का आह्वान किया।नेत्रदान महादान।सर्वसम्मति से सहरसा शाखा के पदाधिकारियों का चयन किया गया। अध्यक्ष  राजेश यादुका, उपाध्यक्ष  राजेश पचेरीया एवं गोपाल दहलान,सचिव आदित्य मित्तल,सह सचिव नितेश अग्रवाल एवं विपुल दहलान, संरक्षक अमर दहलान, गोपाल शंकर गुप्ता एवं सुधीन्ध्र राजहंस बनाये गए है।बैठक को संबोधित करते हुए नीलम अग्रवाल जी ने बताया कि मरणोपरांत दान की गई आँखें लगभग 4 से 6 लोगों के जीवन में नई रोशनी ला सकती हैं। उन्होंने कहा कि नेत्रदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसके लिए आगे आना चाहिए।नवगठित टीम द्वारा जल्द ही मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन से बात कर इसकी व्यवस्था की जायगी।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने समिति के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने तथा नेत्रदान एवं देहदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर रोहित तुलस्यान, गौतम दहलान, सुशील दहलान, आनंद अग्रवाल एवं विकास खेतान अमरनाथ शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।पूर्णिया से पधारे सभी पदाधिकारियों को दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया।अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने नवगठित समिति को शुभकामनाएँ देते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.