निर्माण कामगार फेडरेशन बिहार एटक की ओर से पंचायत इकाई चमनपुर में सम्मेलन

शिवहर : चमनपुर बाजार के पूरब पासवान टोला में निर्माण कामगार फेडरेशन बिहार एटक की ओर से पंचायत सम्मेलन आरम्भ किया गया जिसकी अध्यक्षता पंचायत सचिव जगनारायण पासवान ने किया ।

मुख्य अतिथि के रूप में जिला महासचिव कामरेड हैदर अली रंगरेज उपस्थित हुए ,उन्होंने 1886 के शिकागो के शहीद मजदूर याद करते हुए कहा के मई के महीने में हम लोग 1 मई दिवस के रूप में मनाते हैं और पूरा महीना मई  दिवस के नाम से जाना जाता है। आज 8 घंटे का काम का अधिकार जो मिला है यह उन्हीं शहीद मजदूरों की कुर्बानी का नतीजा है जो हमें आंदोलन, अधिकार के लिए करना चाहिए उन्होंने कहा कि एक जून को जिला कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है हम तमाम मजदूर साथी धरने में हिस्सा लेकर अपने आंदोलन को मजबूत करें ।

उन्होंने बताया कि मजदूरों को 2022 में जो साइकिल के लिए फॉर्म भराया गया था वह आज तक नहीं मिला ,2023 में समन्वय समिति का गठन हेतु श्रम संसाधन संसाधन विभाग को निर्देश दिया गया था मगर आज तक इसका गठन नहीं हुआ और बिचौलिए की तादाद बढ़ गई ।

 और न जाने कितने समस्याएं हैं जो मजदूर और किसानों के पास है जो प्रशाशन तक नहीं पहुंचती है इसके लिए हमें आंदोलन करना होगा और 1 जून 2026 को 11:00 बजे दिन मे किसान मैदान में आकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से धरने में भाग लें,
सम्मेलन में पंचायत सचिव कामरेड जगनारायण पासवान,अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज,कोषाध्यक्ष योगेंद्र पासवान, का चुनाव किया गया एवं तमाम यूनियन के मजदूर साथी ने इस सम्मेलन में भाग लेकर के सम्मेलन को सफल बनाया।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.