न्यायालय के आदेश पर दो फरार आरोपियों के घर कुर्की

शिवहर : शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई की। थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती की।पहली कार्रवाई बंशी पचरा गांव में कांड संख्या 263/20 के आरोपी लखींद्र राम, पिता रामदयाल राम के घर हुई। दूसरी कार्रवाई बैजनाथपुर गांव में कांड संख्या 47/2012 के आरोपी नजरे आलम, पिता मोहम्मद अयूब के घर की गई। 

पुलिस ने दोनों जगह घरों से पंखा, बर्तन, बाल्टी समेत अन्य घरेलू सामान जब्त कर थाना ले गई।तरियानी थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध पहले इश्तेहार जारी किया गया था। इसके बाद भी न्यायालय में उपस्थित न होने पर कुर्की का आदेश जारी हुआ। 

उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य फरार अभियुक्तों पर दबाव बनाना है ताकि वे शीघ्र न्यायालय में आत्मसमर्पण करें। पुलिस ने जब्त सामान की सूची तैयार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.