पंचायत सचिवों ने अभिकर्ता बनने से किया इनकार

शिवहर : बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ संघर्ष समिति का एक आपात बैठक संघर्ष समिति की अध्यक्ष में पटना में संपन्न हुई है ।
आपात बैठक में बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ की शिवहर जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

सचिव संघ के जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने बताया है कि सर्व समिति से पंचायत निर्माण कार्य मैन्युअल को अविलंब पंचायत में लागू करने की मांग की गई है।

 उन्होंने कहा कि यह मैन्युअल तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में दिनांक 19 जुलाई 2024 को आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में एजेंडा नंबर दो के अंतर्गत स्वीकृत किया गया था, किंतु आज तक इसे लागू नहीं किया गया है ,इसके कारण पंचायत में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं तथा पंचायत के प्रशासनिक एवं विकासात्मक क्रियाकलापों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। परिणाम स्वरुप आम नागरिकों को भी अनेक कठिनाइयों को सामना करना पड़ रहा है। 

पंचायत सचिव संघ के शिवहर जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने बताया है कि संघ के नेताओं ने कहा है कि पंचायत सचिवों की योजनाओं का अभिकर्ता बनाए रखने से वित्तीय एवं प्रशासनिक जटिलताओं की संभावना बनी रहती है ,इसलिए पंचायत सचिव योजनाओं के अभिकर्ता के रूप में कार्य करने के पक्ष में नहीं है तथा उन्हें इस दायित्व से मुक्त किया जाना आवश्यक है। 

उन्होंने कहा है कि बिहार सरकार एवं पंचायती राज विभाग से संघ मांग करती है कि वित्तीय अनियमिताओं की संभावना को समाप्त करने हेतु पंचायत सचिवों को योजनाओं के अभिकर्ता कार्य से अविलंब मुक्त किया जाए तथा पंचायत निर्माण कार्य मैन्युअल को शीघ्र लागू कर पंचायत में विकास कार्यों को सुचारू संचालन का मार्ग पर प्रशस्त किया जाए।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.