सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल यात्रा

आरएन सिंह बिसवां (सीतापुर)। राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सदस्य छोटे लोहिया स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती पर आयोजित महंगाई,बेरोजगारी,बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर बड़े पैमाने पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा सायकिल यात्रा निकाली गई।बिसवां विधानसभा पूर्व प्रत्याशी अफजाल कौसर के नेतृत्व मे भारी हुजूम के बीच मानपुर से बिसवां तक सायकिल यात्रा निकाली गई।बड़े चौराहे पर भारी संख्या मे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अफजाल कौसर ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फैल हो गई है।भ्रष्टाचार,बेरोजगारी,चरम सीमा पर फैली हुई है।2022 के विधान सभा चुनावों मे भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है।सायकिल यात्रा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार फूल मालाओं से स्वागत किया।पूर्व मंत्री कमलेश यादव,पूर्व विधायक निर्मल वर्मा ने भी संबोधित किया।इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सकरन देवी शंकर बाजपेयी,शब्बीर खान,उमर अंसारी एडवोकेट,नूर मोहम्मद शालू,अमरज्योति शुक्ल,बिपिन यादव एडवोकेट,निखिल मिश्र रैना,अभिषेक मिश्रा,अनिल मिश्र,उमेश पासवान,दुर्गेश त्रिपाठी,सहित काफी संख्या मे सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।सुरक्षा की दृष्टि से उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्र,सीओ सुशील कुमार सिंह,प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। इसी के साथ पूर्व सपा जिला अध्यक्ष समीम कौसर के नेतृत्व में उनके आवास से एक सभा साइकिल रैली निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए उनके आवास पर समाप्त हुई। रैली में विभिन्न सपा नेताओं के अलावा डॉ राजेंद्र मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद थे। कौसर ने कहा कहां कि प्रदेश सरकार किसानों बेरोजगारों का शोषण कर रही है लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.