सशक्त वाहिनी क्लास पहुंचीं जिला कार्यक्रम अधिकारी,बालिकाओं का बढ़ाया उत्साह
विदिशा : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सशक्त वाहिनी क्लास का निरीक्षण जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीता कांस्वा द्वारा किया गया,जहां उन्होंने बालिकाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर चर्चा की।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आत्मविश्वास, निरंतर मेहनत और नियमित अध्ययन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक करते हुए बेहतर तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि सशक्त वाहिनी क्लास कलेक्टर महोदय की विशेष पहल है, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन एवं बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने सपनों को साकार कर सकें।
इस अवसर पर श्रीमती कांस्बा ने प्रशिक्षकों से भी चर्चा कर बालिकाओं की तैयारी, उपस्थिति एवं अध्ययन प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं बालिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक अपनी तैयारियों एवं अनुभव साझा किए।
रिपोर्टर : हेमंत आनंद

No Previous Comments found.