कारंजा शहर के सर्वांगीण विकास के लिए AIMIM गुटनेता बिलाल पुंजानी प्रतिबद्ध

वाशिम - कारंजा ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के गुटनेता बिलाल पुंजानी ने कहा है कि कारंजा शहर का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता और प्रतिबद्धता है। शहरवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं, स्वच्छता, अच्छी सड़कें,नियमित जलापूर्ति और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। AIMIM गुटनेता बिलाल पुंजानी ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा, "कारंजा शहर का सर्वांगीण विकास हमारी प्रतिबद्धता है। हम शहर की प्रत्येक समस्या को गंभीरता से ले रहे हैं और उसके समाधान के लिए प्रशासन तथा संबंधित विभागों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में सड़क निर्माण, ड्रेनेज व्यवस्था, स्वच्छता अभियान और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लंबित विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रशासन से भी आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है।

गुटनेता बिलाल पुंजानी ने कहा कि शहर के विकास में नागरिकों की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। विकास कार्य पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पूरे हों, इसके लिए नागरिकों के सुझाव और सहयोग को ध्यान में रखकर योजनाएं तैयार की जा रही हैं। साथ ही प्रशासन से लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता देकर जल्द पूरा करने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

रिपोर्टर - नागेश अवचार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.