कोतवाली पुलिस ने जवार से एक भैंस चोर को 1,09,700 रुपए के साथ किया गिरफ्तार

अलीगढ़ - इगलास कोतवाली पुलिस ने शिव मन्दिर जवार से एक भैंस चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 1,09,700 रुपए बरामद हुए है। उक्त अभियुक्त का चालान कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा अपराध एवं आपराधियों की रोकथाम व तलाश वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  के द्वारा किये गये पर्यवेक्षण व निकट निर्देशन में गठित की गयी टीमो एवं क्षेत्राधिकारी इगलास  के पर्यवेक्षण व कुशल नेतृत्व मे ऑपरेशन प्रहार के क्रम में इगलास पुलिस टीम उ0नि0 बद्रीराम, का0 मोनू कश्यप, रि०का० प्रशान्त द्वारा भैंस चोर अभियुक्त नौसाद पुत्र भूरामुल्ला निवासी जवार थाना इगलास को आज दिन शुक्रवार समय 11.30 बजे शिव मन्दिर जवार से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 1,09,700 रुपये बरामद हुए हैं । पकड़े गये अभियुक्त ने  24 अप्रैल 2026 को  हरीश कुमार पुत्र विजेन्द्र सिंह निवासी मौहल्ला सासनी रोड़ के घेर से देर रात्रि करीब 12 बजे रात्रि  एक भैंस  चोरी करना, 10 मई 2026 को  कौशल कुमार पुत्र राजकुमार निवासी शिव सिंह पो० तोछीगढ थाना इगलास  की भैंस चोरी करना, 12 मई को  सुन्दर सिंह पुत्र  मोहन सिंह निवासी ग्राम असरोई इगलास  की भैंस चोरी करना,  6 जून 2026 को जयप्रकाश पुत्र सौदान सिंह निवासी वढाकला थाना इगलास की भैस और दो पडिया घेर से चोरी करना स्वीकार किया है। वही बताया है कि दुधारू भैसों को मैक्स पिकअप में लादकर ले जाते हैं जिसके उपरान्त जनपद अलीगढ, कासगंज आदि जिलों में जाकर बेच देते हैं। चोरी की दुधारू भैंसों की बिक्री से प्राप्त रुपयों को अपनी जरूरतों में खर्च कर देते हैं। पकड़े गये अभियुक्त का चालान कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.