इगलास बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्यता से हुआ शपथ ग्रहण समारोह
अलीगढ़ - इगलास तहसील मुख्यालय पर बार एसोसिएशन इगलास के सभा कक्ष में बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह आर्य,उपाध्यक्ष विनोद कुमार,सचिव नर्मदेश्वर कौशिक तथा गिर प्रसाद को उप सचिव का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जबकि पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा सहित कई अधिवक्ता शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित नहीं हुए। इससे प्रतीत होता है कि अधिवक्ताओं में गुटबाजी होना सिद्ध करती है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत 17 जुलाई को बार एसोसिएशन इगलास का चुनाव कराए जाने के लिए वीरेंद्र सिंह को सर्व सम्मति से चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। वही एल्डर्स कमेटी बनाई गई जिसमें सर्वेंद्र कुमार दीक्षित, सुरेंद्र सिंह, विवेक प्रकाश को रखा गया,उनकी उपस्थिति में चुनाव कराया गया । चुनाव प्रक्रिया के चलते चुनाव अधिकारी वीरेंद्र सिंह एडवोकेट का पूरा प्रयास यही रहा कि सभी अधिवक्ता चुनाव में भाग लें। लेकिन कुछ अधिवक्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार भी किया लेकिन चुनाव अधिकारी वीरेंद्र सिंह व एल्डर्स कमेटी की देखरेख में चुनाव संपन्न करा दिया गया।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को इगलास बार एसोसिएशन के सभा कक्ष में सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जो चुनाव अधिकारी वीरेंद्र सिंह व एल्डर्स कमेटी के विवेक प्रकाश, सर्वेंद्र कुमार दीक्षित व सुरेंद्र सिंह की मौजूदगी में संपन्न कराया गया।
इस मौके पर दी सिविल एंड क्रिमिनल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा,बनवारी लाल शर्मा व सचिव प्रमोद कुमार शर्मा के अलावा मदन मोहन शर्मा,भूप सिंह,विजय सिंह,उदयवीर सिंह,ओमवीर सिंह,हंसराज सिंह,संजय उपाध्याय विजय प्रताप सिंह,सुधीर कुमार आदि मौजूद थे।
रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.