ग्राम पसौद में विश्वकर्मा जयंती पर रिकॉर्डिंग डांस का भव्य आयोजन

बलोद  : ग्राम पसौद में विश्वकर्मा जयंती के पावन पर्व पर रिकॉर्डिंग डांस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हरिकृष्ण गंजीर (सभापति, संचार एवं निर्माण समिति, जनपद पंचायत गुरुर) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री चुरामन लाल यादव (महामंत्री, किसान मोर्चा, मंडल सिकोसा) ने की।

विशेष अतिथि के रूप में नागेंद्र जी, चंद्रकांत गजमिये, कौशल ठाकुर, एन. के. रजक जी, जागृत दास साहू, जीवनलाल साहू, ईश्वरी साहू, बंसीलाल साहू, हिरवानी गुरु जी एवं द्वारिका साहू जी उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई, तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया गया।

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि डॉ. हरिकृष्ण गंजीर ने कहा कि - "भगवान विश्वकर्मा श्रम करने वालों के देवता हैं। गरीब के हाथ में जो छीनी, हथौड़ा, कैंची लेकर काम करने वाले व्यक्ति हैं, उन पर भगवान विश्वकर्मा की कृपा और भक्ति भाव हमेशा बना रहता है।"

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजक समिति को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

आयोजक समिति - अध्यक्ष केशव राम राय, उपाध्यक्ष भूषण साहू, सचिव मिथलेश साहू, कोषाध्यक्ष चंदन साहू, सह-सचिव ऋषि साहू एवं ग्राम के समस्त वरिष्ठ जन।

मंच संचालन कामेश्वर सिन्हा शिक्षक, खिलावन साहू एवं एल.आई.सी. एजेंट द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन आयोजक समिति के अध्यक्ष द्वारा किया गया।

रात्रिकालीन कार्यक्रम में रंग संगम लोक रिकॉर्डिंग डांस संस्था, मोगरी द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसका ग्रामीणों ने देर रात तक आनंद लिया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत पसौद के सरपंच अशोक सहित समस्त पंचगण, ग्राम विकास समिति के सदस्यगण एवं आयोजक समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।
रिपोर्टर  : रमेश कुमार चेलक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.